{"_id":"662253a849f2c93d5e0296c6","slug":"jammu-kashmir-accident-5-injured-as-vehicle-skids-off-road-on-zojila-pass-in-ganderbal-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: गांदरबल में जोजिला दर्रे पर सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: गांदरबल में जोजिला दर्रे पर सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, पांच लोग घायल
Fri, 19 Apr 2024 04:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:51 PM IST
सार
गांदरबल जिले में शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पानी नाले के पास उस समय हुई जब एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पानी नाले के पास उस समय हुई जब एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में जम्मू के पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें पीएचसी सोनमर्गम ले जाया गया, जहां से तीन को एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है
विज्ञापन
अलग-अलग हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
कठुआ जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना जंगलोट गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर हुई। जहां स्कूटी और मोटर साइकिल के बीच हुई भिडंत में दंपत्ति घायल हो गए। जिन्हें जीएमसी कठुआ लाया गया है। घायलों की पहचान 53 वर्षीय राजपाल शर्मा पुत्र जगदीश राज और उसकी 33 वर्षीय पत्नी पूजा शर्मा दोनों निवासी जंगलोट के रूप में हुई है।
एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास हुई। जहां एक स्कूटी के डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार 52 वर्षीय जगदीश राज निवासी बडाला गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे भी जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।