फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir aam admi party protest against new land order

J&K: नए भूमि आदेश पर AAP का प्रदर्शन, कहा- गरीबों से जमीन छीनने की बजाए भूमाफियाओं पर हो कार्रवाई

Wed, 18 Jan 2023 08:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 18 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एलजी प्रशासन से गरीब लोगों से जमीन छीनने की बजाए सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
jammu kashmir aam admi party protest against new land order
Jammu AAP Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में नए भूमि आदेश को लेकर राजनीति गर्म है। इस आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एलजी प्रशासन से गरीब लोगों से जमीन छीनने की बजाए सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने इकट्ठे हुए। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने एलजी प्रशासन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी नेता हर्ष देव सिंह ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैया है। सरकार ऐसे आदेश जारी कर रही है जो गरीबों से उनका आशियाना छीनने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन राजनीतिक नेताओं और भू- माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने सरकारी जमीनें हड़पीं हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खुद अवैध अतिक्रमण का समर्थन करती है। सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा हटाना चाहिए। सरकार गरीबी हटाने के बजाय जम्मू-कश्मीर में गरीबों को जमीन से हटाना शुरू कर दिया है। सरकार राज्य और वहां के लोगों के कल्याण के लिए है, लेकिन जम्मू कश्मीर में विपरीत है। यहां फैसले का उद्देश्य गरीब जनता को परेशान करना है। प्रदर्शन में हर्ष देव सिंह, एसएस शिंगारी, मेहराज मलिक, यशपाल कुंडल, राज कपूर, अमित कपूर, रीना चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed