फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: A day before the marriage procession, the defiant groom along with his father reached the jail,

Jammu Kashmir: बरात के एक दिन पहले मुकरा दूल्हा, पिता समेत हवालात पहुंचा, दहेज विवाद में पुलिस ने लिया एक्शन

Sun, 19 Jan 2025 04:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 19 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

बरात के एक दिन पहले दूल्हे के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: A day before the marriage procession, the defiant groom along with his father reached the jail,
शादी - फोटो : adobe stock

विस्तार

सतवारी पुलिस स्टेशन में रिटायर एईई और उनके बेटे को हवालात में बंद कर दिया गया है। मामला शादी का है। बरात के एक दिन पहले इन लोगों ने शादी से मना कर दिया था। लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस पूरे प्रकरण से पुलिस भी हैरान है। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि बरात से दो दिन पहले सब शगुन में व्यस्त थे।

विज्ञापन


हंसी-खुशी सब नाच गा रहे थे। 16 जनवरी की रात को काकटेल पार्टी में भी जमकर धमाल मचाई। ठीक अगले दिन दूल्हे के परिवार ने बरात लाने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो निवासी जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त एईई अशोक सिंह के बेटे आदित्य वजीर की सतवारी में शादी होनी थी। 16 जनवरी को दिन में शगुन और 18 जनवरी को बरात थी।
विज्ञापन


शुगन ठीक से हो गया, लेकिन अगले ही दिन यानी 17 जनवरी को लड़के परिवार ने लड़की के परिवार से कहा कि वे शादी नहीं करना चाहते। इसमें कारण बताया कि दूल्हा ही शादी नहीं करना चाहता। देर शाम को लड़की का भाई अभिषेक एसपी साउथ के कार्यालय पहुंच गया। युवक के साथ युवा राजपूत सभा के लोग भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को लड़की के भाई ने बताया कि बरात के एक दिन पहले दूल्हे के परिवार से फोन आता है कि वे बरात लेकर नहीं आएंगे। क्योंकि, लड़का शादी नहीं करना चाहता। जबकि, जुलाई महीने में रिश्ता हुआ था और इसके बाद से ही लगातार दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शगुन के दिन भी जितना हो सकता था उतना दहेज भेजा। लेकिन, बरात के एक दिन पहले मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed