J&K 8th Class Result: आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुए बीते 12 घंटे, पर देखें कहां, असमंजस में विद्यार्थी
न तो जिला डाइट और ना ही जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड हुआ है। इससे उनके बच्चे और अन्य विद्यार्थियों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इसे जारी किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक 12 घंटे बीत चुके हुए हैं, लेकिन अभी रिजल्ट अपलोड नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थीय परेशान हो रहे हैं कि वे परिणाम देखें तो कहां देखें।
जम्मू डाइट की वेबसाइट खुल भी नहीं पा रही
एक छात्र के अभिभावक ने कहा कि न तो जिला डाइट और ना ही जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड हुआ है। इससे उनके बच्चे और अन्य विद्यार्थियों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जम्मू डाइट की वेबसाइट तो खुल भी नहीं पा रही है। विद्यार्थी अपने स्कूल और डाइट में फोन कर रिजल्ट की स्थिति पता कर रहे हैं। लेकिन डाइट की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे विद्यार्थी काफी परेशान है।
इस बार 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी
साफ्ट और हार्ड जोन की परीक्षा 15 अप्रैल को संपन्न हुई थी। एक लाख 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 88,668 बच्चे जम्मू संभाग जबकि 85717 कश्मीर संभाग से थे। जम्मू में 1597 जबकि कश्मीर संभाग में 903 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
बीते साल 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए थे पास
बता दें कि पिछले वर्ष पहली बार जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी हुआ था। 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह पहला मौका है, जब जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया था।