{"_id":"606402101a558e554402a888","slug":"jammu-kashmir-78-sticks-of-gelatin-found-in-gundna-area-of-doda-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डोडा के गुंडना इलाके से मिलीं जिलेटिन की 78 छड़ें, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डोडा के गुंडना इलाके से मिलीं जिलेटिन की 78 छड़ें, एक गिरफ्तार
Wed, 31 Mar 2021 10:31 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
बरामद की गई जिलेटिन की छड़ें सहित विस्फोटक सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के डोडा के गुंडना इलाके से मंगलवार को 78 जिलेटिन की छड़ें सहित कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते दिनों किश्तवाड़ में 25 छड़ें मिली थीं। यहां से जिलेटिन की 25 छड़ें, तीन डेटोनेटर पिन, दो बैग व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। बता दें कि पुलिस को जिले के दूल जंगल इलाके में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और मिले ठिकाने को ध्वस्त किया। जहां से जिलेटिन की 18 छड़ें(200 ग्राम प्रति छड़), सात छड़ें(390 ग्राम प्रति छड़) बरामद हुईं। साथ ही अन्य सामग्री भी मिली थी।
विज्ञापन
Explosive materials including 78 gelatin sticks were recovered from Gundna area of Doda, Jammu and Kashmir yesterday. One person has been arrested: White Knight Corps, Indian Army pic.twitter.com/LqjXh5Gcq9
— ANI (@ANI) March 31, 2021
विज्ञापन