{"_id":"631db42e1c46e707ba3c5b1c","slug":"jammu-kashmir-64-players-to-be-represented-in-36th-national-games-in-thirteen-discipline","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के 64 खिलाड़ी 13 खेलों में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के 64 खिलाड़ी 13 खेलों में दिखाएंगे दम
Sun, 11 Sep 2022 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 11 Sep 2022 03:41 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर इस बार 13 खेलों में भाग लेगा। इसमें तीरंदाजी, फेंसिंग, एथलेटिक, रोइंग, कुश्ती, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, रोल स्केटिंग आदि शामिल हैं। तीरंदाजी में 11 खिलाड़ी हैं, जिसमें कंपाउंड की दो टीमें है।
विज्ञापन
र्स्पोटस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर के 64 खिलाड़ी 13 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के बैनर तले खेलेंगे। 13 विभिन्न खेलों में चिह्नित खिलाड़ियों के लिए 21 दिवसीय कैंप जारी है, जो 21 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद स्क्रीनिंग होगी और टीम रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर इस बार 13 खेलों में भाग लेगा। इसमें तीरंदाजी, फेंसिंग, एथलेटिक, रोइंग, कुश्ती, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, रोल स्केटिंग आदि शामिल हैं। तीरंदाजी में 11 खिलाड़ी हैं, जिसमें कंपाउंड की दो टीमें है। वर्तमान में सभी खिलाड़ियों का शिविर जम्मू और श्रीनगर में जारी है। तीरंदाजी का कैंप कटड़ा में लगा है, जहां खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। फेंसिंग में 12 फेंसर का चयन हुआ हैं, जिसमें छह लड़के और छह लड़कियां शामिल हैं। एथलेटिक में दो खिलाड़ी शामिल हैं, जो इन खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
64 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 36वीं राष्ट्रीय खेल समिति द्वारा कुछ खेलों को शामिल नहीं करने से खिलाड़ियों की संख्या में कमी हुई है। हमने खिलाड़ियों के लिए 21 दिवसीय शिविर लगाया है। स्क्रीनिंग के बाद टीमों को रवाना किया जाएगा। - शेख रियाज अहमद, प्रशासनिक अधिकारी, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल।
विज्ञापन