फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 50 suspects questioned in Dhngri terror attack

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों ने तेज की ढांगरी आतंकी हमले की जांच, 50 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Wed, 11 Jan 2023 03:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द दोषियों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 50 suspects questioned in Dhngri terror attack
ढांगरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले के ढांगरी में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


यह भी साफ हो गया है कि ढांगरी में हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पहले से राजोरी कस्बे में मौजूद थे। हालांकि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान नौवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी की शाम को गोलीबारी और दो जनवरी की सुबह आईईडी धमाके में सात लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद, प्रशासन ने घुसपैठ के संभावित मार्गों पर निगरानी रखने के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों और सीमा ग्रिड वाले विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी लगे हैं, जिसमें आतंकियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने कहा, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा दो दर्जन से अधिक गांवों में संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष अभियान टीमों को जम्मू-कश्मीर के अन्य भागों से बुलाकर निर्धारित स्थानों पर तैनात किया गया है। एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है।

कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, और हम दोषियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पुलिस के साथ सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने के लिए तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। यह भी साफ हो रहा है कि हमले को अंजाम देने से पहले आतंकी कस्बे में मौजूद थे।

हमले की गुत्थी सुलझाने के करीब है जांच, खुलासा जल्द : एसएसपी

राजोरी के एसएसपी मोहम्मद असलम ने कहा, जांच सही दिशा में चल रही है। आतंकी हमले और दहशतगर्दों के लिए काम करने वाले पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के हम हम बहुत करीब पहुंच गए हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

घुसपैठ के रूटों पर अतिरिक्त तैनाती

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा से घुसपैठ के रूटों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वीडीजी को मजबूत करने और उनके फायरिंग कौशल को बढ़ाने के लिए सेना ने मंगलवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर में महादेव मेनका फायरिंग रेंज में विशेष फायरिंग अभ्यास सत्र आयोजित किया। एलओसी के पास के विभिन्न गांवों से 50 से अधिक वीडीजी ने फायरिंग अभ्यास सत्र में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed