{"_id":"64665cafcc98b6c0cc0c8eb8","slug":"jammu-kashmir-20-houses-including-separatist-leader-shabbir-shah-searched-search-operation-terrorists-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अलगावावादी नेता शब्बीर शाह सहित 20 घरों की तलाशी, आतंकियों की सूचना पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अलगावावादी नेता शब्बीर शाह सहित 20 घरों की तलाशी, आतंकियों की सूचना पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन
Fri, 19 May 2023 12:56 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 12:56 AM IST
सार
पुलिस ने बयान में कहा कि अलगाववादी शब्बीर शाह की बेटी द्वारा तलाशी अभियान के दौरान उत्पीड़न के आरोप वाले ट्वीट किए गए थे। उन्होंने कहा कि आतंकी मूवेंट की सूचना पर इलाके के 20 घरों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में जी 20 बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकियों के मूवमेंट की सूचना पर पुलिस ने वीरवार को अलगाववादी शब्बीर अहमद शाह सहित 20 घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने शाह की बेटी के उत्पीड़न के आरोपों का भी खंडन किया। कहा कि तलाशी अभियान के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान में कहा कि अलगाववादी शब्बीर शाह की बेटी द्वारा तलाशी अभियान के दौरान उत्पीड़न के आरोप वाले ट्वीट किए गए थे। उन्होंने कहा कि आतंकी मूवेंट की सूचना पर इलाके के 20 घरों की तलाशी ली गई। इसका जी-20 से लेना-देना नहीं है। इस दौरान किसी तरह का कोई उत्पीड़न/नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
महिला इसे बेवजह जी-20 से जोड़ रही है। इससे भी अजीब यह है कि एक पूर्व सीएम भी उनका समर्थन कर रही हैं। जबकि वह खुद आतंकी देखे जाने पर इलाका विशेष में इस तरह की कार्रवाई से वाकिफ थीं। पुलिस ने कहा कि सर्च टीम में तीन डीएसपी, तीन महिला अधिकारी के अलावा अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद एक अलगाववादी के परिवार द्वारा नियमित सुरक्षा उपायों को एक कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराने के ऐसे प्रयास कुछ निहित स्वार्थी तत्वों की निराशा को दर्शाते हैं। इससे पहले, शाह की बेटी सहर शब्बीर ने ट्वीट में लिखा था, अगर यह जी 20 की वजह से था, तो यह उत्पीड़न का उच्चतम स्तर है।
मैं शब्बीर अहमद शाह की बेटी सहर शब्बीर शाह हूं, जिसने अपने जीवन के 36 साल कारावास में पूरे कर लिए हैं। एक अन्य ट्वीट में उसने लिखा था, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सेना, ब्लैक कैट कमांडो सहित सैनिकों ने लगभग 6:00 बजे हमारे घर पर छापा मारा।
उन्होंने बाइपास और हमारी कॉलोनी को ब्लॉक करने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया। हमारी सहायक अपने कमरे में थी जब उन्होंने हमारे किचन गार्डन के गेट को तोड़ दिया और किचन गार्डन से 20-25 लोग हमारे घर में घुस गए।
मेरी मां शाम 6 बजे असर की नमाज़ पढ़ रही थीं। सहर ने आगे लिखा, मेरी मां ने लॉबी का दरवाजा खोला तो वह अंगर आ गए। हर जगह तलाशी ली, ड्राइंग रूम का सामान नष्ट कर दिया।
महबूबा ने किया अलगववादी की बेटी का समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट कर लिखा, कश्मीर में जी 20 से ठीक पहले सुरक्षा बल घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोगों की निजता का उल्लंघन कर रहे हैं।