फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 18 schools in the state named after martyrs

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में 18 स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 29 Jul 2022 02:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 02:58 AM IST
सार

सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। कुपवाड़ा के लड़कों का मिडिल स्कूल शहीद राइफलमैन अब्दुल हमीद चारा, अप्पर मिडिल स्कूल कुंडलिया शहीद हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 18 schools in the state named after martyrs
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने प्रदेश में 18 स्कूलों के नाम शहीदों व प्रमुख शख्सियतों के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी। अनंतनाग का गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल र्स्वानंद कौल प्रेमी के नाम पर और गुरेज के वानपोरा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शहीद रियाज अहमद लोन के नाम पर रखने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चंदनबाड़ी शहीद राइफलमैन मोहम्मद सफीर खान, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डब शहीद पैरा ट्रूपर शब्बीर अहमद मलिक के नाम पर, कुपवाड़ा के लड़कों का मिडिल स्कूल शहीद राइफलमैन अब्दुल हमीद चारा, अप्पर मिडिल स्कूल कुंडलिया शहीद हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहीद सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल गुलाम मुस्तफा के नाम पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बांडे मोहल्ला हंदवाड़ा, शहीद हेड कांस्टेबल शेराज अहमद के नाम पर अप्पर प्राइमरी स्कूल कश्मीरी मणिगाह, शहीद कांस्टेबल राजिंद्र कुमार के नाम पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल गढ़ी, शहीद कांस्टेबल राज कुमार के नाम पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जगानू रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद कांस्टेबल नसीब सिंह के नाम पर गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल मुट्ठलाल अलनबास, शहीद एसपीओ जलाल दीन के नाम पर  गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बग्गा, शहीद कांस्टेबल शमीम अहमद के नाम पर मिडिल स्कूल बट पुरा डूल, शहीद हेड कांस्टेबल रघुनाथ के नाम पर मिडिल स्कूल सौंदर रखा गया है। 


शहीद सिपाही जोगेंद्र सिंह के नाम पर मिडिल सकूल चटेयारी और शहीद हवलदार सरतूल सिंह के नाम पर प्राइमरी स्कूल पाटी का नाम रखा गया है। शहीद कांस्टेबल राजकुमार के नाम पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल खैरी और शहीद कांस्टेबल जगदेव सिंह के नाम पर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल डब दित्ता का नाम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed