फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 14 messenger apps blocked using terrorists and OGW

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के लिए वरदान बनीं 14 मैसेंजर एप पर रोक, दहशतगर्द और OGW करते थे इस्तेमाल

Tue, 02 May 2023 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 May 2023 04:41 PM IST
सार

कश्मीर और राजोरी-पुंछ के हिस्सों में आतंकी अपने मददगारों से इन एप के जरिये संपर्क कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने जांच में पाया कि भारत में इनका कोई प्रतिनिधि नहीं है न ही कोई कार्यालय है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 14 messenger apps blocked using terrorists and OGW
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद का जरिया बन रहे कई मोबाइल एप को बंद कर दिया है। इन एप के जरिए ही पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर प्रदेश में रहने वाले आतंकियों के संपर्क में हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन एप के नाम बताकर इन्हें बंद करने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन


इसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसी 14 मोबाइल एप हैं, जिनका आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा था। इनमें क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कोनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जंगी, थ्रेमा जैसे एप शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कश्मीर और राजोरी-पुंछ के हिस्सों में आतंकी अपने मददगारों से इन एप के जरिये संपर्क कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने जांच में पाया कि भारत में इनका कोई प्रतिनिधि नहीं है न ही कोई कार्यालय है। इसलिए जानकारी संबंधी उनसे संपर्क नहीं किया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि इनमें से अधिकतर एप को यूजर्स को सिक्रेसी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि इसका पता नहीं लगाया जा सके। विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गृह मंत्रालय ने पाया कि इन मोबाइल एप ने आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गतिविधियों में शामिल होने में मदद की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच के दौरान कई मौकों पर सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों से बरामद मोबाइल फोन में डाउनलोड किए गए इन एप को पाया है। एक जांच के दौरान यह पता चला कि इन एप का इस्तेमाल पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के एजेंडे को बढ़ाने के लिए किया गया था। साथ ही गिरफ्तार किए गए कई आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) के फोन में इनमें से कम से कम एक एप था।

सर्वर अलग-अलग देशों में

पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों के संचार नेटवर्क में सरकार सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जिन एप को ब्लॉक किया गया है, उनके सर्वर अलग-अलग देशों में हैं, जिससे उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही भारी एन्क्रिप्शन के कारण इन एप को इंटरसेप्ट करने का कोई तरीका नहीं है।


इन एप का इस्तेमाल कर रहा था टीआरएफ
एक मामले की जांच में पाया गया कि हिजबुल मुजाहिद्दीन, पीएएफएफ और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के सदस्य एक कनाडाई मैसेजिंग एप और एप डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म नंदबॉक्स मैसेंजर का प्रयोग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed