फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 12 people banned for insulting national anthem, action against police music band

Jammu Kashmir: राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में 12 लोग प्रतिबंधित, पुलिस म्यूजिक बैंड के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू

Fri, 07 Jul 2023 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 02:10 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, 25 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित पैडल फॉर पीस साइकिलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान जब राष्ट्रगान हुआ तो आरोपी सम्मान में खड़े नहीं हुए। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस अपमानजनक हरकत पर कड़ा संज्ञान लिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 12 people banned for insulting national anthem, action against police music band
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में बजाए गए राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं होने पर 12 लोगों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इतना ही नहीं राष्ट्रगान बजने से पहले सभी लोगों के खड़े होने को सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए पुलिस म्यूजिक बैंड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम 25 जून को श्रीनगर में आयोजित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, 25 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित पैडल फॉर पीस साइकिलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान जब राष्ट्रगान हुआ तो आरोपी सम्मान में खड़े नहीं हुए। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस अपमानजनक हरकत पर कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों ने पहले कहा था कि राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और कुछ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था। बाद में श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि केवल 12 लोगों को आपराधिक धाराओं के तहत प्रतिबंधित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट किया कि एक असत्यापित खबर चल रही है कि राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए 14 पुलिसकर्मियों/व्यक्तियों को गिरफ्तार/निलंबित कर दिया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है, बल्कि 12 व्यक्तियों को सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। 

पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 12 लोगों को सीआरपीसी की धारा 107 और 151 के तहत प्रतिबंधित (बांड डाउन) किया गया है।  ये धाराएं पुलिस को किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने या अपराध की आशंका में उससे एक बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने की शक्ति प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed