फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 12 detained including woman in Dhangri terror attack, security forces searched with drone

जम्मू कश्मीर: ढांगरी आतंकी हमले में महिला समेत 12 से अधिक हिरासत में, सुरक्षाबलों ने ड्रोन से इलाका खंगाला

Fri, 06 Jan 2023 04:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 04:00 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार राजोरी के एक गांव में करीब एक माह पहले दो आतंकी एक महिला के घर दो रात रुके थे। वहां पर खाना भी खाया था। इस सूचना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 12 detained including woman in Dhangri terror attack, security forces searched with drone
Dangri terror attack - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के ढांगरी इलाके में एक और दो जनवरी को हुए आतंकी हमलों में शामिल दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षा बलों की टीमें अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही हैं। इस दौरान एक महिला समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एडीजीपी मुकेश सिंह के साथ विभिन्न शीर्ष अधिकारी राजोरी में बैठे हैं। दिल्ली से भी सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसर यहां पहुंच चुके हैं। बुधवार की रात नौशेरा के ठालका इलाके में पुलिस नाका तोड़कर भागे तीन संदिग्धों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


इनकी तलाश में वीरवार को सुरक्षा बलों ने मनावर नदी के आसपास चप्पा-चप्पा खंगाला। तलाशी में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राजोरी के एक गांव में करीब एक माह पहले दो आतंकी एक महिला के घर दो रात रुके थे। वहां पर खाना भी खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आतंकी उसके घर में गन प्वाइंट पर रुके थे या महिला ने किसी लालच में आकर उन्हें पनाह दी थी।

इस समय महिला के अलावा 10 से 12 अन्य लोग भी संदेह के आधार पर पुलिस हिरासत में हैं। इन पर आतंकियों के साथ संपर्क होने का शक है। 

राजोरी के दर्जन भर गांवों में गहन तलाशी अभियान

ढांगरी आतंकी हमलों में शामिल दहशतगर्दों के सफाए के मकसद से राजोरी जिले के करीब एक दर्जन गांवों में पुलिस और सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन की निगरानी एडीजीपी मुकेश सिंह और सेना की रोमियो फोर्स के जीओसी खुद कर रहे हैं।

डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुगल ने बताया कि राजोरी के ढांगरी, पोठा, सरानू, कंडी, मियानी, मुरादपुर, नगरोटा, पीढ़ी, दराज समोट, मेहरा आदि ऐसे इलाके हैं, जहां पर आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। इन इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। राजोरी को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले कई अन्य पैदल रास्तों और मुगल रोड पर भी सेना व पुलिस का कड़ा पहरा है।

लोगों में दहशत और आक्रोश

एक व दो जनवरी को हुए आतंकी हमले में छह लोग मारे गए थे। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस अभी किसी मुकम्मल निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इसके कारण लोगों में दहशत के साथ आक्रोश भी बरकरार है। 

सीआरपीएफ की पहली कंपनी पहुंची ढांगरी

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सीआरपीएफ की पहली कंपनी ने वीरवार को ढांगरी गांव में मोर्चा संभाल लिया। 

संदिग्धोें की तलाश में सुरक्षा बलों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। जब तक इन्हें पकड़ा नहीं जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर तत्काल सूचित करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। - मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed