{"_id":"647c28e3a07857377b0447f5","slug":"jammu-kahsmir-weather-rise-in-temperature-in-many-districts-of-jammu-division-chances-of-rain-again-on-june-5-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू संभाग के कई जिलों के तापमान में आया उछाल, पांच जून को फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू संभाग के कई जिलों के तापमान में आया उछाल, पांच जून को फिर बारिश के आसार
Sun, 04 Jun 2023 11:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:33 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। इससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से मौसम साफ रहने के कारण तपिश का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को जम्मू और उसके साथ लगते जिलों में तेज धूप है। उधर, कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन जम्मू संभाग के कई जिलों में पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। इससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को धूप ने परेशान किया, लेकिन पिछले दिनों के मौसम के मिजाज से अभी भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री गिरकर 34.0 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- जम्मू: सभी वाहन मालिकों के RC के साथ मोबाइल नंबर लिंक करवाना अनिवार्य, आरटीओ ने जारी किया आदेश
बनिहाल में दिन का तापमान 24.9, बटोत में 24.5, कटड़ा में 31.6 और भद्रवाह में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा, लेकिन तपिश से राहत रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 24.0, पहलगाम में 19.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।