फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kahmir news

Jammu News: कमांडर जतिंदर पाल ने समुद्री अभियानों में पहचान बनाने के सफर को किया साझा

विज्ञापन
jammu kahmir news
अखनूर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) अखनूर में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के पूर्व छात्र एवं देश के प्रसिद्ध डीप-सी एक्सप्लोरर कमांडर जतिंदर पाल सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। वर्ष 2002 बैच के पूर्व छात्र कमांडर जतिंदर पाल सिंह की उपलब्धियों से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कमांडर जतिंदर पाल सिंह ने एपीएस अखनूर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर समुद्री अभियानों में पहचान बनाने तक के सफर को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि साहस, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भारत के प्रतिष्ठित ‘समुद्रयान मिशन’ के तहत लगभग 5000 मीटर समुद्र की गहराई तक किए गए ऐतिहासिक अभियान के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि यह मिशन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश और विशेष रूप से अखनूर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डीप सी एक्सप्लोरेशन, नौसेना जीवन, नेतृत्व क्षमता और समुद्री अभियानों को लेकर कई सवाल पूछे। इनका कमांडर जतिंदर पाल सिंह ने सरलता और विस्तार से जवाब दिया। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासन, देशभक्ति और कठिन परिश्रम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल गीता शर्मा और वाइस प्रिंसिपल राकेश चंदर भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने कमांडर जतिंदर पाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed