फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jmc, waste management

Jammu News: कचरे से कमाई कर रहा निगम, बंधुरख में प्रतिदिन पांच मीट्रिक टन से बन रही खाद

विज्ञापन
jammu, jmc, waste management
बंधुरख में शुरू हुए कूड़ा निस्तारण प्लांट में पिट्स में गीले कूड़े को डालते प्लांट कर्मचारी। स्
शहर में रोजाना चार सौ मीट्रिक टन निकलता है कचरा
विज्ञापन

गीले कचरे का हो रहा समुचित निस्तारण, बढ़ाई जाएगी क्षमता

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर में प्रत्येक दिन निकलने वाले लगभग 400 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के बाद इसके सदुपयोग की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बंधुरख क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट में खाद बनाने का काम शुरू किया गया है। इस प्लांट में शुरुआत में पांच मीट्रिक टन गीले कचरे से खाद को बनाया जा रहा है। अब इसकी क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। खाद की बिक्री से नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा।
कचरे के निस्तारण के साथ शहर को स्वच्छ रखने के लिए काम किया जा रहा है। बंधुरख प्लांट में कचरे से उच्च गुणवत्ता की खाद बनाई जा रही है। कचरे निस्तारण प्लांट सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए प्रतिदिन आवश्यकता के अनुसार पांच मीट्रिक टन गीले कचरे को चार ग्रीन व्हीकल के माध्यम से प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। यहां 29 पिट्स में चार ग्रीन व्हीकल्स के माध्यम से कचरा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि बंधुरख में कचरा निस्तारण प्लांट शुरू हो गया है। अभी इसकी क्षमता को मात्र पांच मीट्रिक टन तक सीमित रखा गया है। वर्तमान में शहर से निकलने वाले कचरा को कोट भलवाल में जमीन में दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ----
होटल, रेस्टोरेंट से एकत्र किया जाएगा गीला कचरा
बंधुरख में शुरू हुए कचरा निस्तारण प्लांट के लिए गीला कचरा घरों, होटल व रेस्टोरेंट से एकत्र किया जाएगा। इसके लिए बंधुरख प्लांट में 29 पिट्स यानी गड्ढे बनाए गए हैं जिनमें कचरे को रखा जाएगा। गीले कचरे से निकलने वाली सब्जी, फलों के छिलके, बचा हुआ खाना ग्रीन व्हीकल के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। यदि प्लांट चलाने में कहीं कचरे की कमी होगी तो अन्य क्षेत्रों से भी गीला कचरा एकत्र करने की योजना बनाई गई है।



कोट भलवाल में भी 350 मीट्रिक टन का प्लांट लगाने की योजना
कोट भलवाल क्षेत्र में शहर का दूसरा बड़ा कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने की योजना है। इस प्लांट की क्षमता 350 मीट्रिक टन होगी, जिससे शहर से निकलने वाले लगभग कचरे को दूसरे कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्लांट पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed