{"_id":"636a43e7981da84a83137a1e","slug":"jammu-jhiri-mela-number-of-vehicles-increased-in-jammu-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिड़ी मेला 2022: जम्मू शहर में बढ़ी वाहनों की संख्या, दिनभर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिड़ी मेला 2022: जम्मू शहर में बढ़ी वाहनों की संख्या, दिनभर लग रहा जाम
Tue, 08 Nov 2022 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
शहर में जाम की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झिड़ी मेला और गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के चलते बड़ी संख्या में लोग जम्मू पहुंचे हैं। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बन रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, झिड़ी जाने वाले लोग एशिया चौक से होकर भगवती नगर के रास्ते जा रहे थे। इसकी वजह से एशिया चौक पर भारी जाम लग गया। इसका असर शहर के वेयर हाउस, बिक्रम चौक, फ्लाईओवर, नरवाल, सतवारी चौक, कुंजवानी चौक, गंग्याल इलाकों में भारी जाम लग गया। वेयर हाउस में वाहनों को जाम मुक्त करने के लिए करीब एक घंटा लग गया। शाम करीब 6 बजे जाम लगा, जो रात तक क्लीयर नहीं हुआ। जाम के बीच यातायात पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था भी दम तोड़ गई। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि शहर में आने वाले झिड़ी मेले के वाहनों के लिए उचित व्यवस्था होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल बंद, हांफ गई व्यवस्था
बता दें कि शहर के सतवारी, एशिया चौक, मेन स्टॉप, कुंजवानी, गंग्याल, विक्रम चौक, ज्यूल चौक आदि पर लगे ट्रैफिक सिग्नल सही से काम नहीं कर रहे। कई जगहों पर रेड सिग्नल की टाइमिंग बंद है। इसमें ज्यूल, बिक्रम चौक, एशिया चौक शामिल है। इसके अलावा ज्यूल में भी सिग्नल बंद पड़े हुए हैं। सिग्नल बंद होने की वजह से वाहनों का बेतरतीब तरीके से आना जाना जारी रहा। इसकी वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन