फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, irrigation, canal, water

Jammu News: 190 में से सिर्फ 10 नहरों की सफाई

Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
jammu, irrigation, canal, water
कृषि विभाग की व्यवस्था पर ठेकेदारी भारी, पहली मार्च से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणवीर, रावी और तवी से निकली नहरों जम्मू संभाग में फसलों की सिंचाई होती है। सफाई के लिए बंद इन नहरों में एक मार्च से पानी छोड़ा जाना है। सिर्फ दस दिन ही शेष हैं, लेकिन अभी तक 190 से ज्यादा सब नहरों में से मात्र दस पर ही काम शुरू हो पाया है। अन्य पर टेंडर के बाद ठेकेदारों ने काम ही शुरू नहीं किया है। मुख्य नहरों पर सफाई पर काम चल रहा है। इससे किसानों की समस्या फिर बढ़ने वाली है।
सिंचाई विभाग के अनुसार नहरों के सफाई कार्य के लिए टेंडर किए गए हैं। कुल 190 सब नहरों में कामों को शुरू किया जाना है। इसमें मुख्य नहरों में ही काम आरंभ हो पाया है। ऐसे में अन्य कामों को तेज गति से शुरू करने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। सब नहरों की सफाई करवाने के बाद पानी छोड़ा जाएगा। शहर में रणवीर और रावी तवी नहर से तालाब तिल्लो, मुट्ठी, प्लौड़ा, जबकि रावी तवी नहर से नई बस्ती, बाहु फोर्ट सहित अन्य जगहों में सब नहरों से पानी की आपूर्ति होती है। सब नहरों में काम पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें सफाई और मरम्मत होनी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सब नहरों की हालत यह है कि पानी रुका पड़ा है। कचरा पानी में तैर रहा है। कहीं पर पॉलिथिन फेंका गया है तो कहीं पर मलबा है। नहरों की सफाई न होने पर अप्रैल माह में सिंचाई के दौरान कचरा खेतों तक पहुंचता है। इससे खेती भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये इलाके होते हैं लाभान्वित
रावी-तवी नहर 25 किलोमीटर लंबी है। इससे 19 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हाेती है। कासिम नगर से जम्मू शहर, विजयपुर, सांबा, मढ़ीन, हीरानगर, राजपुरा के किसान लाभान्वित होते हैं। इसी तरह रणवीर नहर 60 किलोमीटर लंबी है। 38 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। जम्मू शहर सहित आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, अरनिया इलाकों के सैकड़ों गांवों के किसान लाभान्वित होते हैं। रावी-तवी नहर 25 किलोमीटर लंबी है। इससे 19 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हाेती है। कासिम नगर से जम्मू शहर, विजयपुर, सांबा, मढ़ीन, हीरानगर, राजपुरा के किसान लाभान्वित होते हैं। इसी तरह रणवीर नहर 60 किलोमीटर लंबी है। 38 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। जम्मू शहर सहित आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, अरनिया इलाकों के सैकड़ों गांवों के किसान लाभान्वित होते हैं। दोनों नहरों से 190 सब नहरों से तमाम इलाके लाभान्वित होते हैं।

----------------

गेहूं की कटाई के बाद नहरों से तर होते खेत
अप्रैल माह में गेहूं की कटाई के बाद धान की बीजाई के लिए सिंचाई इन्हीं नहरों से होती है। वहीं, गर्मियों में लोग नहरों में नहाने का आनंद लेते हैं। हर साल मुख्य जगहों में तो सफाई हो जाती है मगर ग्रामीण इलाकों में हाल जस की तस ही रह जाते हैं।






रणवीर और तवी नहरों से 190 से ज्यादा सब नहरों में पानी की आपूर्ति होती है। टेंडर हो चुके हैं मगर काम आरंभ नहीं हो पाया है। बैठक कर ठेकेदारों को काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। मार्च माह के पहले सप्ताह से पानी छोड़ा जाना है।
- राजिंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed