फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu IRP jawan found dead at home CBI raided the house of brother of deceased day before

Jammu: घर में मृत मिला IRP का जवान, मृतक के भाई के घर पर कल CBI ने की थी रेड

Wed, 14 Sep 2022 02:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 02:25 PM IST
सार

खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में एक आईआरपी जवान अपने ही घर में मृत मिला है। मृतक धीरज के भाई सुनील पगोत्रा के घर पर मंगलवार को सीबीआई ने भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Jammu IRP jawan found dead at home CBI raided the house of brother of deceased day before
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू के खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में एक युवक अपने ही घर में मृत पाया गया है। मृतक धीरज पगोत्रा भारतीय रेलवे पुलिस (आईआरपी) में तैनात था। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर पर था। मृतक धीरज के भाई सुनील पगोत्रा के घर पर मंगलवार को सीबीआई ने भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी की थी। सुनील पगोत्रा पुलिस कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद मंगलवार शाम दोनों भाईयों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद धीरज पगोत्रा अपने घर ओलड मट्टू में चला गया और सुबह वह कमरे में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed