{"_id":"678ac2e55ea4874a360eab70","slug":"jammu-inter-univerisity-championship-jammu-news-c-10-lko1027-525640-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कॉस्ट कश्मीर के नाम नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कॉस्ट कश्मीर के नाम नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता
विज्ञापन
नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ट्रॉफी जितने वाली स्कॉस्ट कश्मीर की टीम फोटो स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) कश्मीर ने 18वीं नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता युवा की ट्राॅफी पर कब्जा जमाया है। ये प्रतियोगिता 14 और 15 जनवरी को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय और प्रौद्योगिकी पंतनगर (उत्तराखंड) में हुई थी। इसमें 41 विश्वविद्यालय के 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
स्कॉस्ट कश्मीर की विजेता टीम में सायरा जबीन और गाजीफा चेस्ती थीं। इसके अलावा स्कॉस्ट कश्मीर के पशु चिकित्सा विभाग के प्रथम वर्ष की छात्रा गाजीफा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला है।
2008 से यह प्रतियोगिता नियमित हो रही है, जिसमें युवाओं को राष्ट्रीय महत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का मंच मिल रहा है।
चार छात्रों के एक दल में एमएससी कृषि अर्थशास्त्र की छात्रा सायरा जबीन, पशु चिकित्सा के प्रथम वर्ष की छात्रा गाजीफा चेस्ती, एमएससी पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी के छात्र चौधरी सिद्धार्थ और बीटेक एग्रीकल्चर के स्नातक छात्र आदित्य झा शामिल थे। विजेता टीम को 42 टीमों से चुना गया।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को भाषा, उच्चारण, शब्दों का चयन, मौखिक और अशाब्दिक संचार, समय प्रबंधन और खंडन सहित कुल 16 पैरामीटर पर परखा गया।
विवि के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनाई, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नीलोफर बांडे ने विजेता छात्रों को बधाई दी।