फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Infiltrator caught in Poonch, Lashkar guide arrested, crossed the border lured by cigarettes and money

Jammu: पुंछ में पकड़ा घुसपैठिया, निकला लश्कर का गाइड, सिगरेट और पैसे के लालच में की सीमा पार

Sat, 24 Aug 2024 01:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 01:30 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग इलाके से एक घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। जो लश्कर-ए-ताइबा का गाइड निकला।

विज्ञापन
Jammu: Infiltrator caught in Poonch, Lashkar guide arrested, crossed the border lured by cigarettes and money
सीमा - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

विज्ञापन

50 वर्षीय अजहर हुसैन को बृहस्पतिवार शाम भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार शाम को पुलिस के हवाले कर दिया।

अजहर हुसैन को पाकिस्तानी सीमा पार से सिगरेट की डिब्बी और दो सौ रुपये का लालच देकर भारतीय सीमा में भेजा गया था। उसकी जिम्मेदारी भारतीय सेना की स्थिति की जानकारी जुटाना थी। अजहर ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार भारतीय सीमा में  रेकी के लिए भेजा जा चुका था।  उसने अपने परिवार के बारे में बताया कि उसके मां बाप की मौत हो चुकी है और कोई भाई-बहन भी नहीं हैं।


आतंकी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अक्सर स्थानीय नागरिकों को लालच या धमकी देकर सीमा पार करवा देते हैं ताकि भारतीय सुरक्षा बलों की स्थिति और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा सके। अजहर के गिरफ्तार होने से सीमा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed