{"_id":"65b2b1c3ca376aed930edb75","slug":"jammu-ied-recovered-in-pulwama-three-hybrid-terrorists-caught-from-baramulla-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साजिशें नाकाम, पुलवामा में आईईडी बरामद, बारामुला से तीन हाइब्रिड आतंकी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साजिशें नाकाम, पुलवामा में आईईडी बरामद, बारामुला से तीन हाइब्रिड आतंकी दबोचे
Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला/पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला/पुलवामा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सड़क किनारे लगाई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को समय रहते बरामद कर लिया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला के बोनियार में तीन हाइिब्रड आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बरामद आईईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने व दहशत फैलाने की दो साजिशों को सुरक्षा बलों के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सड़क किनारे लगाई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को समय रहते बरामद कर लिया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला के बोनियार में तीन हाइिब्रड आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आतंकी हथियार किसी को सौंपने जा रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, पुलवामा जिले के बदीबाग पाहु इलाके में वीरवार को टिन के एक डिब्बे में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली। पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। संदिग्ध विस्फोटक के आईईडी होने की पुष्टि के बाद बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
चावल के पैकेट में छिपाकर ले जा रहे थे हथियार
बारामुला जिले के बोनियार में सुरक्षा बलों ने तीन हाइब्रिड आतंकियों को नाके पर हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों दहशतगर्द हथियारों की खेप पहुंचाने कार से जा रहे थे। उनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 ग्रेनेड, 2 मैगजीन, 24 गोलियां, एक साइलेंसर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ये हथियार चावल के एक पैैकेट में छिपाकर ले जा रहे थेे।
विज्ञापन