{"_id":"67cf57610546792fa30d665a","slug":"jammu-hosipital-death-jammu-news-c-10-jam1003-564185-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीडी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीडी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
परिवारवालों ने शव लेकर अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया, एक साथ तीन इंजेक्शन लगाने के पांच मिनट बाद मौत
नर्स पर लापरवाही करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। सीडी (चेस्ट डिजीज) अस्पताल जम्मू में सोमवार की रात एक मरीज की मौत पर परिवारवालों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाए कि मरीज को नर्स ने एक साथ तीन इंजेक्शन लगाए, जिसके पांच मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। नर्स को बताया गया कि मरीज खाली पेट है और उसने कुछ नहीं खाया है, लेकिन नर्स की लापरवाही से मरीज की जान चली गई।
तीमारदारों ने बताया कि 72 वर्षीय सुरजीत सिंह निवासी चट्ठा को रविवार की सुबह सीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और छाती खराब होने की शिकायत थी। सुबह उन्हें इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उनका बुखार कम हो गया और छाती में भी राहत मिली। लेकिन रात को एक नर्स ने जल्दबाजी में एक साथ तीन इंजेक्शन मरीज को लगा दिए, जबकि वे बार बार ऐसा न करने के लिए मना करते रहे। वह बाथरूम गए और वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह मरीज को खाना खाने की तैयारी कर रहे थे और हाथों में ही उनके प्लेट रह गई। उन्होंने शव को लेकर अस्पताल के गेट पर विरोध किया और संबंधित नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर परिवार वाले शव लेकर चले गए
मरीज के सभी टेस्ट चल रहे थे, अचानक हुई मौत
चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश शर्मा के अनुसार सुरजीत सिंह रक्त कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें तेज बुखार व छाती खराब होने की शिकायत थी। उनके सभी जरूरी टेस्ट चल रहे थे और शाम तक हालत में थोड़ा सुधार भी हुआ था। लेकिन रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनकी मौत हुई है।