फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, summit

Jammu News: सम्मेलन में बाल सर्जरी में आधुनिक चिकित्सा को अपनाने पर जोर

विज्ञापन
jammu, health, summit
जम्मू कश्मीर चैप्टर इंडियन एसोसिएशन आफ पीडियाट्रिक सर्जन्स सम्मेलन में दीप प्रज्ज्वलन करते जीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर चैप्टर इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स सम्मेलन (जेके-आईएपीएससीओएन25) में संकाय (फैकल्टी) सदस्यों ने लाइव ऑपरेटिव बाल चिकित्सा सर्जरी की। इसमें चिकित्सा के विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा देने के साथ अकादमिक चर्चा में शामिल किया गया।
एसएमजीएस अस्पताल/सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग की ओर से करवाए गए तीन दिवसीय सम्मेलन में वक्ताओं ने बाल सर्जरी में आधुनिक चिकित्सा को अपनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में एनएचएस-यूनाइटेड किंगडम, पीजीआईएमईआर, एम्स और अन्य प्रमुख चिकित्सा केंद्रों सहित प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन के आयोजन सचिव व जीएमसी जम्मू के बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सलीम नाजकी ने बाल चिकित्सा सर्जरी के क्षेत्र में अनुभव और ज्ञान को साझा किया। जम्मू में बाल रोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे उन्हें सर्जरी की जरूरत वाले बाल रोगियों को अब राज्य के बाहर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। सम्मेलन के दौरान एक दिवसीय नर्सिंग सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. नरिंदर सिंह, जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स के महासचिव डॉ. विकेश अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह, डॉ. निसार ए भट, डॉ. विजय कुंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed