फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, kath lab

Jammu News: होली के बाद मरीजों को मिलेगा कैथ लैब का तोहफा

विज्ञापन
jammu, health, kath lab
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में स्थापित नई कैथलेब मशीन। 
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में शुरू होगी सुविधा, परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद ने लाइसेंस के लिए स्वीकृति दी
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर संभाग के दस जिलों के मरीजों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। होली के बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में मरीजों को कैथ लैब की सुविधा मिलेगी। लंबे इंतजार के बाद कैथ लैब चलाने के लिए भारत सरकार, परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद विकिरण अनुप्रयोग संरक्षा प्रभाव की ओर से लाइसेंस की स्वीकृति दी गई है। इसके शुरू होने से जम्मू संभाग के दस जिलों के हृदय रोगियों को सरकारी स्तर पर चिकित्सा लाभ मिलेगा।
वर्तमान में सरकारी स्तर पर कोई कैथ लैब न होने के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में नई अत्याधुनिक कैथ लैब को स्थापित किया गया है। मौजूदा कैथलेब न होने से जीएमसी में रोजाना 5-6 हृदय रोगियों को सर्जरी के लिए एस्काम, अस्पताल बत्रा में भेजा जा रहा है। जीवनशैली में बदलाव व अन्य कारणों से गैर संचारी रोगों में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संभाग के चार नए मेडिकल कालेजों में जीएमसी राजोरी, उधमपुर, कठुआ और डोडा में कैथ लैब नहीं है।
विज्ञापन

रोजाना 20 से 22 सर्जरी होंगी
कैथ लैब के शुरू होने से रोजाना 20 से 22 छोटी बड़ी हृदय सर्जरी की जाएंगी। इसमें पेस मेकर, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टंट, बीएमवी आदि प्रक्रियाएं होंगी। आपात केंद्रों में हार्ट अटैक और दूसरे गंभीर हृदय मामलों में मरीज को तत्काल सर्जरी की जरूरत होती है। इसमें कैथ लैब महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जम्मू कश्मीर में हर साल कार्डियो वैस्कुलर के मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के बाद कैथ लैब को शुरू करने की योजना है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम आ रही है, जिसकी देखरेख में सर्जरी शुरू की जाएगी। कैथ लैब से संभाग स्तर के मरीजों को लाभ मिलेगा।
- डा. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed