{"_id":"63298fd2fa487b48dc00bd34","slug":"jammu-health-department-part-time-sanitation-workers-protest-demand-to-implement-minimum-wages-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: '500 रुपये प्रति महीने वेतन में कैसे करें गुजारा, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम करें लागू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: '500 रुपये प्रति महीने वेतन में कैसे करें गुजारा, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम करें लागू'
Tue, 20 Sep 2022 03:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:34 PM IST
सार
जम्मू में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने, बराबर काम-बराबर वेतन और नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग के पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों ने जम्मू प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने, बराबर काम-बराबर वेतन और नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल तोषी देवी ने बताया कि वह करीब 22 साल से विभाग में सेवाएं दे रही हैं। शुरुआत में उन्हें 100 रुपये प्रति माह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये तक किया गया। इतने कम पैसों में निर्वाह करना कठिन है। प्रदेश सरकार से उनकी मांग है कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू किया जाए।
विज्ञापन
वहीं कर्मचारी कहर सिंह ने कहा, 'मैं 23 साल से काम कर रह हूं और मेरा वेतन 1000 रुपये प्रति माह है। कुछ कर्मियों का वेतन 100 रुपये तो कुछ का 500 रुपये प्रति माह है। इससे घर का गुजारा चलाना मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में सफाई कर्मी सम्मान दिया था। पूरे देश को उनके महत्व के बारे में बताया था, लेकिन प्रदेश में कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी रमेश कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष रहे हैं। उनकी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग है कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू किया जाए। कर्मचारियों को समान वेतन व वेतन भत्ता दिया जाए। साथ ही एक नियामक नीति के तहत उन्हें पार्ट टाइम सफाई कर्मी से फुल टाइम सफाई कर्मी बनाया जाए। प्रदर्श मे रमेश कुमार, अशफाक व बिमला देवी सहित जम्मू संभाग से विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहे।