{"_id":"6789797588e21a90670fbdf3","slug":"jammu-government-employ-welcome-jammu-news-c-10-lko1027-525155-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठवें वेतन आयोग के गठन से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठवें वेतन आयोग के गठन से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि देशभर के विद्यालय और उच्च शिक्षा के शिक्षक इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
महासंघ ने विभिन्न मंचों और सरकार के साथ हुई बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। महासंघ के जम्मू जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि पिछला वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था।
प्रति दस वर्ष में वेतन आयोग के गठन की परंपरा जारी रखना केंद्र सरकार का सराहनीय निर्णय है। यह निर्णय सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों समेत समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए राहत और प्रोत्साहन का कारण बनेगा।
आठवां वेतन आयोग मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के व्यापक हित में सिफारिशें प्रस्तुत करेगा। ब्यूरो