{"_id":"680171e90fed54cf74063e7c","slug":"jammu-gmc-shed-problem-jammu-news-c-10-agr1006-591673-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी में इमरजेंसी शेड का इलाज नहीं, बारिश में टपकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी में इमरजेंसी शेड का इलाज नहीं, बारिश में टपकता है पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए किया था निर्माण
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बढ़ा रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी जीएमसी जम्मू की इमरजेंसी के बाहर नवनिर्मित शेड से पानी टपक रहा है। जितनी बारिश शेड के ऊपर होती है, उतना ही पानी बीच से नीचे गिरता है। इसके अलावा इमरजेंसी के बाहर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बड़ी परेशानी बन चुकी है।
करीब दो माह पहले इस शेड का निर्माण इमरजेंसी के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए किया गया था, ताकि इमरजेंसी के भीतर अनावश्यक लोगों की भीड़ को कम किया जा सके। गत बुधवार को हुई बारिश से इमरजेंसी के बाहर भारी जलभराव हुआ।शेड को पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है, जिस कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी पूरा पानी इमरजेंसी के बाहर गिर रहा है। उचित निकासी न होने से जलभराव हो जाता है, जिसे साफ करने के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों को लगाना पड़ता है। जीएमसी प्रशासन का कहना है कि शेड के निर्माण को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से कहा गया है।
शेड की वाटर प्रूफिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। एक हफ्ते में काम पूरा करने का प्रयास रहेगा। अगले हफ्ते से काम शुरू कर देंगे।
- संदीप गुप्ता, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग