Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, GMC, mbbs student suicide

Jammu News: रात्रि क्रिकेट मैच खेलने गया था फलक, उसके बाद से कमरा था बंद

विज्ञापन
jammu, GMC, mbbs student suicide
एमबीबीएस के दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था पुंछ निवासी
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद सील किया कमरा

अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला छात्र फलक सैयद खान एमबीबीएस के दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। उसके एक साथी ने बताया की वह शनिवार को कुछ दोस्तों के साथ नाइट क्रिकेट मैच खेलने गया था, जिसके बाद से कमरा बंद था।

उधर, बख्शीनगर थाने की पुलिस टीम ने रविवार को घटनास्थल की फोटोग्राफी की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है। मृतक का मोबाइल फोन व लैपटॉप कब्जे में लिया है। हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि, पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुछ सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता पूर्व सैनिक अधिकारी (हवलदार), एक बहन रेहाना सैयद जेकेएएस अधिकारी और दूसरी बहन नीरू सैयद प्रोफेसर हैं। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या लग रही है। इसमें किसी तरह का झगड़ा होने की सूचना नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक छात्र का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

फलक की मौत से सहपाठी दुखी

जीएमसी जम्मू के हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस के छात्र फलक खान की मौत से सहपाठी दुखी हैं। उनका कहना कि फलक शांत स्वभाव का लड़का था। शनिवार को हमने क्रिकेट खेला था। ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह किसी परेशानी में है और ऐसा कदम उठा सकता है। फलक काफी अच्छे परिवार से संबंधित है।


-----------

मेधावी छात्र था फलक, वेटरनरी की पढ़ाई छोड़ एमबीबीएस को चुना

जम्मू जीएमसी में आत्महत्या करने वाला फलक सैयद खान मेधावी छात्र था। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार उसने पहले वेटरनरी की प्रवेश परीक्षा पास की थी। लेकिन, उसमें दाखिला न लेकर नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस को चुना और बाद में जीएमसी जम्मू में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed