{"_id":"5e5112438ebc3ef3de17b14d","slug":"jammu-ghagwal-murder-case-husband-accused-jammu-kashmir-police-of-weakening-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-घगवाल हत्या मामलाः मृतका के पति का आरोप- मामले को कमजोर कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-घगवाल हत्या मामलाः मृतका के पति का आरोप- मामले को कमजोर कर रही पुलिस
Sat, 22 Feb 2020 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग के बाड़ी ब्राह्मणा में रहने वाली महिला की घगवाल में हत्या के मामले में मृतका के पति ने पुलिस पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने आरोपी के बयानों के आधार पर ही उसकी पत्नी पर कई आरोप लगा दिए। पुलिस ने इन्हीं आरोपों को सार्वजनिक भी कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में आत्माराम नामक शख्स ने घगवाल में महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड को लेकर कई तरह के दावे किए थे, जिस पर मृतका के पति ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला के पति निर्मल चंद्र ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ आरोपी के ही बयान रिकॉर्ड किए। उसकी बताई गई बातों को ही सार्वजनिक कर दिया गया। निर्मल ने कहा कि गुनहगार ने जो कहा पुलिस ने उसी को निष्कर्ष का आधार बना लिया। पीड़ित पक्ष के बयान तक नहीं लिए गए। निर्मल चंद्र ने कहा कि केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि पुलिस ने उसका सरेंडर दर्शाया है।
विज्ञापन
लॉकर को सील करे पुलिस
मृतक महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती थी। यहां उसे एक लॉकर भी मिला हुआ था। उन्हें शक है कि इस लॉकर का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसमें कोई सामान रखा जा सकता है या फिर इससे सामान लिया जा सकता है। पुलिस इस लॉकर को फौरन सील करे।