फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, fraud, crime branch, fir

Jammu News: सेना को चावल-दाल की आपूर्ति के नाम पर 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
jammu, fraud, crime branch, fir
कारोबारी की शिकायत पर अपराध शाखा जम्मू ने कटड़ा की कंपनी पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

आरोपी छन्नी हिम्मत का, पत्नी के नाम पर कटड़ा में खोल रखी है कंपनी
चार करोड़ रुपये से ज्यादा के चावल और दालों का गबन करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा और पंजाब के अमृतसर में सेना को चावल और दाल की आपूर्ति के नाम पर 25 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारियों की शिकायत पर अपराध शाखा जम्मू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपराध शाखा ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के लिए कटड़ा स्थित कंपनी के शीर्ष अधिकारी और अन्य पर मामला दर्ज किया है। इसमें कई व्यापारियों से धोखाधड़ी कर करीब 25 करोड़ रुपये ठगे गए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा जम्मू में दी शिकायत में हिंद एग्रो फूड्स के प्रबंधक रविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि राजेश्वर सबरवाल निवासी हाउस नंबर 122, सेक्टर एक, गुरुद्वारा छन्नी हिम्मत (जम्मू) ने अन्य लोगों के साथ साजिश रचकर उसके साथ धोखाधड़ी की। साथ ही करीब 4.30 करोड़ रुपये के चावल और दालों का गबन किया। यह सामग्री उसने सेना को आपूर्ति करने के नाम पर धोखाधड़ी से प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने झूठे आश्वासन देकर कारोबारियों का विश्वास हासिल कर बड़ी मात्रा में राशन किया और अचानक भुगतान रोक दिया। इस तरह से अन्य कारोबारियों से 20-25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी फर्म हिंद एग्रो फूड्स का कार्यालय अखनूर रोड, बरनई (जम्मू) में है। फर्म बासमती व गैर-बासमती चावल, दालों और अन्य खाद्य पदार्थों की ग्रेडिंग, छंटाई और पैकिंग का काम करती है। आरोपी राजेश्वर सबरवाल को शिकायतकर्ता से भारत भूषण गुप्ता नामक ट्रांसपोर्टर ने मिलवाया था।
---------
हर बिल का 15 दिन में भुगतान करने का किया था वादा
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बताया था कि वह सेना के लिए राशन की आपूर्ति और सौदे पत्नी की फर्म मेसर्स एके ट्रेडर्स के नाम पर करता है। फर्म का कार्यालय रियासी के कटड़ा में है। इस दौरान उसने सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा और पंजाब के अमृतसर में सेना को आपूर्ति करने के लिए 18.63 करोड़ रुपये के चावल और दालें खरीदने की मांग की। साथ ही हर बिल का पंद्रह दिन में भुगतान करने का वादा किया।


24 दिन में की है धोखाधड़ी
आरोपी ने चार मई 2024 से 28 मई 2024 तक धोखाधड़ी से 07,37,83,480 रुपये के उत्पाद प्राप्त किए। लेकिन, 03,07,66,400 रुपये का ही भुगतान किया। इससे उसने चार करोड़ रुपये से ज्यादा (04,30,17,080) का लाभ प्राप्त किया।


--------------------
सेना को चावल व दालें आपूर्ति करने के नाम पर कारोबारियों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ और पीड़ित कार्रवाई के लिए संपर्क कर रहे हैं।
- बेनाम तोष, एसएसपी क्राइम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed