फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Fire department took out flag march with hi-tech vehicles decorated with flowers

जम्मू: फूलों से सजे हाइटेक वाहनों के साथ दमकल विभाग ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को किया जागरूक

Thu, 18 Apr 2024 03:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

दमकल विभाग के बेड़े में 130 फुट की ऊंचाई तक भी आग बुझाने वाले वाहन और यंत्र मौजूद हैं। इसके अलावा आग बुझाने के लिए कई अन्य उपकरण भी हैं। इन सब वाहनों के साथ विभाग ने फ्लैग मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Jammu: Fire department took out flag march with hi-tech vehicles decorated with flowers
फ्लैग मार्च के दौरान - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू में शहरवासियों को आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया। दमकल विभाग ने बुधवार को फूलों से सजे 15 हाइटेक वाहनों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को बताया गया कि एक छोटी सी आग कैसे बड़ी तबाही मचा सकती है। ऐसे में जागरूकता बड़ी तबाही से बचाव कर सकती है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के बेड़े में 130 फुट की ऊंचाई तक भी आग बुझाने वाले वाहन और यंत्र मौजूद हैं। इसके अलावा आग बुझाने के लिए कई अन्य उपकरण भी हैं। इन सब वाहनों के साथ विभाग ने फ्लैग मार्च निकाला। 
विज्ञापन


गांधी नगर मुख्यालय से उप निदेशक आर के रैना ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी नगर, पुराना शहर, जानीपुर, न्यू प्लाट, मुट्ठी, केनाल रोड, डिग्याना, सतवारी, कुंजवानी समेत शहर के तमाम स्थलों से होकर वाहनों का काफिला वापस गांधी नगर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक ने बताया कि लोगों को जागरूक करना ही फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य था। लोगों को बताया गया कि मकान बनाते वक्त किस तरह के सुरक्षा एहतियात बरतने चाहिएं। जिस जगह अच्छी बिजली की तारों की जरूरत है, वहां पर निम्न स्तर की गुणवत्ता वाली तारों का इस्तेमाल न करें। मोमबत्ती, दीया आदि को जलाते वक्त ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed