{"_id":"67fc2b74c7d02d6a290abc40","slug":"jammu-fire-and-safty-week-jammu-news-c-10-lko1027-588210-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस आज, बलिदानियों को देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस आज, बलिदानियों को देंगे श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वाहनों और उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी, स्कूल-कॉलेज में होगी मॉकड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आगजनी की घटनाओं में लोगों और संपत्ति को बचाते समय बलिदान हुए फायर फाइटर को 14 अप्रैल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज होगा। 20 अप्रैल तक चलने वाले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर अग्निशमन विभाग की ओर से जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इस दौरान मॉकड्रिल, पेंटिंग, निबंध लेखन, उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ-साथ खेल मुकाबले होंगे, जो युनाइट टू इग्नाइट, ए फायर सेफ इंडिया विषय पर केंद्रित होंगे। सेवा सप्ताह में पहले दिन दमकल विभाग के गांधीनगर कार्यालय में 14 अप्रैल को शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं के निदेशक आलोक कुमार लोगों को संबोधित करेंगे। 15 को लोगों और विद्यार्थियों को दमकल विभाग के कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही हाईटेक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें लोगों के साथ संवाद भी होगा।
विज्ञापन
लगेगा स्वास्थ्य शिविर
16 अप्रैल को फायर फाइटरों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सीपीआर और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 अप्रैल को जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल, मॉल, कॉलेज और सरकारी भवनों में मॉकड्रिल होगी। 18 अप्रैल को पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। अग्नि सुरक्षा शपथ और छात्रों को अग्नि सुरक्षा राजदूत भी बनाया जागएगा। 19 अप्रैल को योग, रस्साकशी, वॉलीबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होगी। 20 अप्रैल को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। सेंट्रल फायर स्टेशन पर अग्नि से बचाव का प्रदर्शन भी होगा।