फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Explosives found: Explosive gelatin sticks recovered from bus at Jhajjar Kotli in Jammu

Jammu Explosives Found: डोडा से जम्मू आ रही बस में मिला विस्फोटक, ड्राइवर-कंडक्टर हिरासत में, सवारियों से भी पूछताछ

Wed, 15 Jun 2022 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 02:27 PM IST
सार

जम्मू के झज्जर कोटली में एक बस में विस्फोटक छड़ें बरामद की गई हैं। पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। विस्फोटक को नियंत्रित तंत्र के माध्यम से नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
jammu Explosives found: Explosive gelatin sticks recovered from bus at Jhajjar Kotli in Jammu
Jammu Explosives Recovered - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार हो रही आतंकी साजिशों के बीच एक और साजिश नाकाम कर दी गई है। डोडा से जम्मू आ रही एक बस से झज्जर कोटली में जेलेटिन स्टिक विस्फोटक बरामद हुआ है। एक पैकेट में नौ स्टिक को बस की सीटों के ऊपर बने रैक में एक पैकेट में रखा गया था। इनको आपस में जोड़कर एक आईईडी तैयार की जानी थी।

विज्ञापन

जांच एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही

अब इस आईईडी का इस्तेमाल कब, कहां और कैसे किया जाना था, यह जांच की जा रही है। पुलिस ने बस चालक और सह चालक को हिरासत में लिया है। सवारियों से भी पूछताछ की गई है। अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं। डोडा बस स्टैंड से बुधवार सुबह 5:12 बजे बस (जेके02सीवी 4995) जम्मू के लिए रवाना हुई। यह बस 8:50 बजे झज्जर कोटली पुलिस नाके पर पहुंची।

विज्ञापन

बस को जांच के लिए रोका गया, तब हुआ खुलासा 

बस में 40 से 45 सवारियां थीं। झज्जर कोटली पुलिस थाने के एसएचओ विक्रम शर्मा पुलिस टीम के साथ वाहनों की रूटीन जांच कर रहे थे। तभी बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान जैसे ही पुलिस कर्मी बस में घुसे और सीटों के ऊपर बने रैक की तलाशी ली तो उसमें एक पैकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया

पुलिस कर्मियों ने पैकेट के बारे में सवारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी इसको अपना नहीं बताया।बस के चालक और कंडक्टर ने भी इस पैकेट को अपना बताने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पैकेट को बाहर निकालकर जांच की तो इसमें नौ जेलेटिन स्टिक बरामद हुईं।

झज्जर कोटली पुलिस थाने में मामला दर्ज

इसके तुरंत बाद पुलिस ने पूरी बस को खाली करा दिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। बम निरोधक दस्ते की मदद से इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है। झज्जर कोटली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed