फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, exabiation, flower

Jammu News: 150 किस्मों के फूलों की सुगंध से महका सीएसआईआर-आईआईआईएम परिसर

विज्ञापन
jammu, exabiation, flower
छात्रा आरती। अमर उजाला
वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी और किसान कॉन्क्लेव का समापन, अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने फूलों को निहारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (आईआईआईएम) में वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी और किसान कॉन्क्लेव 2025का रविवार को समापन हुआ। इसमें 150 किस्मों के फूलों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें गेंदा, बोनसाई, गुलाब, कमल और सजावटी फूल शामिल हैं।
पहले दिन इन रंगबिरंगे फूलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। निर्णायक मंडल ने फूलों को खूबसूरती, खुश्बू सहित प्रदर्शन के आधार पर चुना है। प्रदर्शनी में फूलों से बने उत्पाद भी प्रदर्शित किए हैं। इनमें शहद, परफ्यूम, पाउडर व क्रीम शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने पेंटिंग्स व रंगोली बनाकर फूलों से प्यार करने का संदेश दिया। प्रदर्शनी में सीएसआईआर-आईआईआईएम के निदेशक डाॅ. जबीर अहमद, वैज्ञानिक श्रीनिवास, डाॅ. धीरज व्यास, प्रोफेसर पीयूष मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक साथ कई किस्मों के फूलों को देखकर मन खुश हो गया है। घर पर भी कई फूलों की किस्में लगा रखी हैं। खुद भी गुलाब, कमल के फूल लेकर आए हैं। अच्छा लगता है कि लोग प्रकृति से इतना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सात्विका कटोच, छात्रा, महिला कॉलेज जम्मू



प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फूल सजाए गए हैं। गेंदा की कई किस्में हैं। यहां आकर अच्छा लगा। कॉलेज की तरफ से हमें घूमने का मौका मिला है। इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन होता रहना चाहिए। लोगों को इनके बारे में जानने की उत्सुकता रहती है।
-अनीषा, छात्रा, महिला कॉलेज जम्मू
----


कैक्टस सहित सजावटी फूलों की कई ऐसी किस्में हैं जो थोड़ी मेहनत से लगाई जा सकती हैं। इनकी देखभाल भी आसानी से हो जाती है। यहां आकर कई नई किस्मों की जानकारी मिली है। घर की सजावट में यह फूल चार चांद लगाते हैं।
-इकरा मलिक, छात्रा, महिला कॉलेज जम्मू



प्रदर्शनी में इतने सारे फूलों को एक साथ देखकर मन खुश हो गया। इस तरह की प्रदर्शनी लगातार लगनी चाहिए। इससे आम लोगों को भी प्रकृति से जुड़ने, समझने का मौका मिलता है। हम भी गुलाब व कमल के फूल लेकर आए हैं।
-आरती, छात्रा, महिला कॉलेज जम्मू

फ्लोरीकल्चर व भूनिर्माण प्रतियोगिता में इन्हें मिला सम्मान
फ्लोरीकल्चर व भूनिर्माण प्रतियोगिता में जम्मू के गांधी नगर की देवांशी गुलाटी को सर्वश्रेष्ठ गार्डन और लॉन (नागरिक) के लिए प्रतिष्ठित डा. के गणपति मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ फ्लैग स्टाफ हाउस के लिए डीजी बीएसएफ रनिंग ट्रॉफी टोपी बांग्ला, सतवारी कैंट जम्मू ने जीती। सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले सार्वजनिक पार्क और उद्यान के लिए वर्ल्ड वाइड फंड रोलिंग ट्रॉफी बाग-ए-भौर जम्मू को दी गई। फ्लोरल पेंटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शैक्षणिक संस्थान के लिए कर्नल आरएन चोपड़ा मेमोरियल ट्रॉफी एपीएस नगरोटा को मिली। सशस्त्र बलों द्वारा बनाए गए सर्वश्रेष्ठ उद्यान और लॉन के लिए जनरल केवी कृष्ण राव रनिंग ट्रॉफी स्टेशन मुख्यालय, सुंजवान को मिली।


फ्लोरल पेंटिंग प्रतियोगिता में छाए ये प्रतिभागी
बवन्या माथुर (एपीएस नगरोटा), वियान भट (जीएलएस पब्लिक स्कूल), अथर्व सोनी (आरआरएल हाई स्कूल) ने ग्रुप एक (आयु 5-8) में पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। इस श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार रॉयना (आरआरएल हाई स्कूल), हर्षित (जेके मोंटेसरी), पीहू लूथरा (डेफोडिल कॉन्वेंट), श्रेया गुप्ता (हेरिटेज स्कूल), अनायशा गुप्ता (प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट) को मिला। ग्रुप दो (आयु वर्ग 9-12) में शरण्या माथुर (एपीएस नगरोटा), पीहू गौतम (आरआरएल हाई स्कूल), संचारी (एपीएस) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार अलिश्बा अहमद (आरआरएल हाई स्कूल), नेहा राजपूत (आरआरएल हाई स्कूल), मृगाक्षी कुमारी (आरआरएल हाई स्कूल), अद्विता सिंह (एपीएस नगरोटा) को मिला। ग्रुप दो (आयु वर्ग 13-16) में नेहा शर्मा (एपीएस नगरोटा), ध्वनि जाखोत्रा (डीपीएस, जम्मू), कविता अरोड़ा (एपीएस) को क्रम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिले।

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

छात्रा आरती। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed