फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, electricity, transfarmer

Jammu News: जम्मू संभाग में लगेंगे 30 हजार खंभे और 300 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
jammu, electricity, transfarmer
मार्च से शुरू होगा काम; टेंडर प्रक्रिया पूरी, लो वोल्टेज की समस्या होगी हल
विज्ञापन

मौजूदा समय में पेड़ों पर लटकी है तारें, हवा चलते ही ग्रामीण इलाकों में गुल होती है बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पावर कारपोरेशन जम्मू संभाग में 30 हजार खंभे और 300 ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा। इससे लो वोल्टेज सहित अन्य समस्याएं दूर होंगी। इस पर काम मार्च से आरंभ होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मौजूदा समय में हालत यह है कि ग्रामीण इलाकों में पेड़ों से तारों को लटकाया गया है। हवा चलने तारें टूट जाती हैं। इससे दो-दो दिनों तक समस्या पेश आती है। ग्रामीण इलाकों अकलपुर, मढ़, अखनूर और नगरोटा आदि के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

समस्या के निदान के लिए लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब कारपोरेशन इनका समाधान करने जा रहा है। इस पर 1600 करोड़ की लागत से काम हो रहा है। कारपोरेशन के अनुसार 60 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। शेष 40 प्रतिशत काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं से पहले हो चुका काम
प्रदेशभर में प्रधानमंत्री डेवलपमेंट प्रोग्राम में 2015 से 19 तक पहले चरण में काम हुआ है। इसमें 1200 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। इसमें गांवों और शहरों में बिजली ढांचे को मजबूत किया गया। इसके बाद प्रोग्राम के तहत 2000 से लेकर 2023 तक काम हुआ। इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 2015 से 2021 तक काम हुआ। 22 जिलों में काम करवाया गया। इसमें 2.806 करोड़ की राशि खर्च की गई। इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट योजना के तहत 1600 करोड़ की लागत से काम हो रहा है।



जम्मू शहर में लगेंगे 200 ट्रांसफार्मर
जम्मू शहर में 200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पहले 700 के करीब ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनसे बिजली की समस्या का निदान हुआ है। अब अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से सर्दी और गर्मी में बिजली की समस्या पेश नहीं आएगी।


ग्रामीण इलाकों में बिजली ढांचा मजबूत किया जा रहा है। मार्च माह से खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने पर काम होगा। इससे बिजली की समस्या का निदान हो सकेगा।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed