{"_id":"67a67146b661711bec002bf4","slug":"jammu-election-young-lawyers-association-jammu-news-c-10-lko1027-540478-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, 10 से अधिक उम्मीदवार आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, 10 से अधिक उम्मीदवार आए सामने
विज्ञापन
एक मार्च को होगा यंग लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव, 17 से 19 फरवरी तक होगा नामांकन
युवा अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड दिलवाना सबसे बड़ा मुदा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। पांच पदों के लिए 10 से ज्यादा उम्मीदवारों ने दावेदारी जताते हुए कोर्ट परिसर में प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक सामने आए उम्मीदवारों में सिर्फ एक ही महिला है।
सभी संभावित उम्मीदवारों ने कोर्ट परिसर में दूसरे अधिवक्ताओं से मिलकर अपने लिए वोट की अपील करना शुरू कर दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गए हैं। ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपने-अपने वाहट्सएप ग्रुप बना लिए हैं, जिनमें उम्मीदवार और उनके समर्थक प्रचार से जुड़ी सामग्री साझा कर रहे हैं।
यंग लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए एक मार्च को मतदान होना है। इसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव के लिए 17 से 19 फरवरी तक नामांकन होना है। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 फरवरी का दिन नाम वापसी के लिए निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव में होगा यह सबसे बड़ा मुद्दा
चुनाव में युवा अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड दिलवाना ज्यादातर उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। इसकी वजह है कि युवा अधिवक्ताओं की यह मांग काफी समय से लंबित है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भी युवा अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड दिलवाने का मुद्दा सभी उम्मीदवारों ने प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों और लॉकरों का निर्माण भी अधिकतर उम्मीदवारों की प्राथमिकता में है। चुनाव में महासचिव पद के लिए दावेदारी कर रहे अधिवक्ता सक्षम गुप्ता ने बताया कि युवा अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करना उनकी प्राथमिकता में है। संयुक्त सचिव पद के लिए प्रचार में जुटी करुणा अत्री अभी तक सामने आईं एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। उनके अलावा कोई भी महिला अधिवक्ता अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है।
ये हैं संभावित उम्मीदवार
-प्रधान : माणिक वजीर, अमनदीप शर्मा, चंदर देव मन्हास
-उप प्रधान : अनीश दुबे, ऋषव वैद, जसकरण सिंह, भागीरथ सिंह
-महासचिव : अनुराग बस्सी, सक्षम गुप्ता
-संयुक्त सचिव -करुणा अत्री, हितेश कौल