फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, traders fedration

Jammu News: ट्रेर्ड्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव 22 दिसंबर को

विज्ञापन
jammu, election, traders fedration
चुनाव समिति के चार सदस्य नियुक्त, संभावित उम्मीदवारों के खेमों में बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के ट्रेर्ड्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के 22 दिसंबर को चुनाव होंगे। 2024-26 की अवधि के लिए होने वाले इस चुनाव में प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए संभावित 600 मतदाता सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे।
पारदर्शी चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश बगोत्रा ने चुनाव समिति के चार सदस्यों को नामित किया है। इसमें अतुल खन्ना, कृष्ण पी गुप्ता, सुदेश गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं। आगामी दिनों में चुनाव के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें नामांकन आदि की जानकारी होगी।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही संभावित उम्मीदवारों के खेमे में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर अभी से ऐसे संभावित उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया जा रहा है। इस फेडरेशन से एशिया से बिक्रम चौक तक अधिकांश व्यापारी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से भी फेडरेशन से सदस्य पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से विभिन्न कारणों से चुनाव लंबित थे। वेयर हाउस मंडी से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। यह चुनाव एक लंबी प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed