फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chamber off commerce and industries

Jammu News: पूर्व व निवर्तमान अध्यक्ष सहित 13 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
jammu, election, chamber off commerce and industries
चैंबर चुनाव मेंं शुक्रवार को कार्यालय प्रभारी व्यारेलाल को अपना नामांकन पत्र सौंपते पूर्व अध्यक
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन

अंतिम दिन पूर्व अध्यक्ष ने समर्थकों सहित जमा करवाया पर्चा
20 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दोपहर 12 बजे टीम सहित कार्यालय पहुंच कर प्रभारी प्यारेलाल को पर्चा सौंपा। इससे साफ हो गया है कि विभिन्न पदों के लिए 13 लोगों ने नामांकन कर दावेदारी जताई है।

नामांकन पत्रों की 20 अप्रैल को जांच होगी। एक मई को नाम वापसी होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। 11 मई को मतदान होगा। शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष के नामांकन के दौरान उनकी टीम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता, सचिव पद के लिए आशू गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मानिक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर पूर्व अध्यक्ष ने प्रभारी प्यारेलाल को नामांकन पत्र सौंपा।
---
किसी ने तीन तो किसी ने दो सेटों में जमा करवाया पर्चा
चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता ने बताया कि कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसमें किसी संभावित प्रत्याशी ने दो तो किसी ने तीन सेट में नामांकन पत्र सौंपे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने तीन व पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दो सेट दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल गुप्ता ने तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी सुनील गुप्ता ने दो, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता ने तीन, राहुल महाजन ने दो सेट, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता ने तीन और कोषाध्यक्ष के लिए राजेश गुप्ता ने दो सेटों में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
ये लोग उतरे चुनावी मैदान में
अध्यक्ष : निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अनिल गुप्ता व दीपक अग्रवाल
कनिष्ठ उपाध्यक्ष : राजीव गुप्ता व सुनील गुप्ता
महासचिव : मनीष गुप्ता व राहुल महाजन
सचिव : आशू गुप्ता व राजेश गुप्ता
कोषाध्यक्ष : मानिक गुप्ता, राजेश गुप्ता व राजीव लंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed