फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chamber

Jammu News: निवर्तमान अध्यक्ष टीम सहित मैदान में उतरे, किया नामांकन

विज्ञापन
jammu, election, chamber
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय मेंं अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन पत्र चुनाव अ​धिकारी ​शिव
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय में समर्थकों के साथ पहुंच किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए माहौल गरमाने लगा है। वीरवार को निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने टीम के छह संभावित प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने टीम के सदस्यों व समर्थकों के साथ कार्यालय के बाहर शक्ति प्रदर्शन किया।
दोपहर 12 बजे के बाद नामांकन कराने पहुंचे निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने अपना व टीम का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता को सौंपा। उसके बाद उन्होंने चुनाव जीतने के बाद अपनी रणनीति व जरूरी मुद्दों पर व्यापारियों की समस्याओं को पूरी ताकत के साथ उठाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


चुनावी रणभेरी बजने के बाद वीरवार को निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने टीम के अन्य सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजीव गुप्ता, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता, सचिव के लिए राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उनके विपक्ष मेंं चुनाव लड़ने के लिए मैदान में ताल ठोकने के तैयार पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पर्चा नहीं भरा, लेकिन उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने बुधवार को ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दीपक अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील गुप्ता, महासचिव के राहुल महाजन, सचिव के लिए आशू गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए मानिक गुप्ता ने नामांकन किया है। पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगेे।


निवर्तमान अध्यक्ष पर लगाया पिछले चुनाव में धांधली करने का आरोप
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता पर पिछले चुनाव में धांधली कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज मांगी थी, जो नहीं दी गई। मतदान के दौरान ही निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता के लोग मार्कर कर प्रयोग करते पाए गए। यह भी कहा कि उन्होंने अपने लोगों को ही पोलिंग एजेंट बनवा रखा था। यह सब धांधली चुनाव को प्रभावित करने की थी, जिसमें वह सफल भी हुए। उन्होंने रजिस्ट्रार सोसाइटीज को पत्र लिखकर मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन को एसडीएम को रिसीवर नियुक्त करना चाहिए।



अरुण गुप्ता बोले-कोर्ट के आदेश पर कराए चुनाव
निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने आरोपों पर कहा कि चुनाव निष्पक्ष कराए गए थे और इस बार भी निष्पक्ष होंगे। इसमें किसी प्रकार की किसी को शंका नहीं होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने तो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के रजिस्ट्रेशन को ही निलंबित करने की मांग कर डाली है, जोकि निंदनीय है। ऐसे में चुनाव कराए जाने की उनकी मंशा पर सवाल उठ रहा है। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। अधिकारियों से मिलकर त्वरित न्याय दिलाने का उनका संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed