फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, EID,culture, celebration

Jammu News: खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर, अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

Thu, 11 Apr 2024 03:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 11 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
jammu, EID,culture, celebration
शहर के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार धूमधाम से मनाया। जामिया मस्जिद गांधीनगर समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों ने अमन, भाईचारे और देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।
सुबह से ही बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई भी वितरित की। बच्चे भी गली-मोहल्लों में ईदी मांगते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा लोग नमाज अदा करने के लिए जम्मू की ईदगाह और मक्का मस्जिद में पहुंचे। जानकारी के मुस्ताक अहमद मीर ने नमाज के बाद कहा कि जम्मू में आपसी भाईचारा एक बड़ा उदाहरण है। अन्य धर्मों के लोग मुसलमानों का समर्थन करते हैं। मिठाइयां बांटते हैं। एक-दूसरे को बधाई देते हैं। हम कामना करते हैं कि शांति और खुशी से साथ रहें। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर पर हमें प्यार और खुशी के साथ रहना चाहिए। यही इस्लाम सिखाता है।
विज्ञापन

जामिया मस्जिद गांधीनगर से नमाज पढ़कर बाहर निकले एक शख्स शकील अहमद ने बताया कि इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद ने बद्र के युद्द में विजय हासिल की थी। पैगंबर साहब की जीत की खुशी को व्यक्त करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस समय मिठाइयां बांटी थीं। कई किस्मों के पकवान बनाकर खूब जश्न मनाया था। तभी से ईद-उल-फितर मनाने की परंपरा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed