फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, school

Jammu News: आज से कुछ स्कूल खुलेंगे, सीमावर्ती के लगभग सभी बंद रहेंगे

विज्ञापन
jammu, education, school
7 मई के बाद से आपरेशन सिंदूर के चलते बंद हो गए थे स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आपरेशन सिंदूर के बाद तनाव के बीच बंद किए जम्मू संभाग के सीमावर्ती स्कूल 15 अप्रैल भी बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ जोन के स्कूल खोले जाने की घोषणा की गई है। 7 मई के बाद से ही स्कूल बंद कर दिए गए थे। शिक्षा विभाग ने बुधवार इसे लेकर निर्देश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत जम्मू जिले के गांधी नगर, चौकी चौरा, भलवाल, डंसाल, परमंडल जोन के स्कूल खुलेंगे। आरएस पुरा, मढ़, अखनूर, मीरां साहिब, सतवारी, खौड़, ज्यौड़ियां, बिश्नाह व अरनियां के स्कूल बंद रहेंगे। इसी तरह सांबा जिले में पुरमंडल और विजयपुर जोन के खुलेंगे।
विज्ञापन

रामगढ़, सांबा और घगवाल के बंद रहेंगे। कठुआ जिले के बरनोटी, लखनपुर, सलान, कठुआ के खुलेंगे, मरहीन हीरानगर के बंद रहेंगे। राजोरी जिले में पीढ़ी, कालाकोट, थन्नामंडी, मोगला, कोटरंका, ख्वास, लोवर हथल, दरहाल के खुलेंगे, जबकि मंजाकोट, डूंगी, नौशेरा, डंढेसर, सुंदरबनी और राजोरी के बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिले में सुरनकोट व बफलियाज के स्कूल खुलेंगे। मनकोट, मेंढर, बालाकोट, हरनी, नंगाली, मंडी, कनुआं, सथरा और पुंछ के स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि प्रशासन ने सीमांत क्षेत्र में आने वाले लगभग सभी स्कूलों को बंद ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed