{"_id":"6819275c080016f6140b048d","slug":"jammu-education-politecnic-jammu-news-c-10-lko1027-605571-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पॉलिटेक्निक की 4815 सीटों के लिए 17 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पॉलिटेक्निक की 4815 सीटों के लिए 17 तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलटी को छोड़कर ज्यादातर डिप्लोमा कोर्स के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं
प्रदेशभर में सरकारी और निजी मिलाकर कुल 26 पॉलिटेक्निक कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भर के 26 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 17 मई है। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करने के इच्छुक हैं, तो निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इन कॉलेजों में सीटों की कुल संख्या 4,815 है। जम्मू की बात करें तो इसमें गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में सबसे ज्यादा 400 सीटें हैं।
जेके बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के कंट्रोलर सुकेत गुप्ता के अनुसार एमएलटी यानी मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना चाहिए। अन्य ज्यादातर डिप्लोमा कोर्स के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश देने में आरक्षण संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र इस लिंक https://www.jksbotelive.com पर क्लिक कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल 21 डिप्लोमा कोर्स के लिए किया जा सकता है आवेदन
आवेदक कुल 21 डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें खास तौर पर इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीयिरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, आईटी, आईएंडसी, टूर एंड ट्रैवल, आर्किटेक्चर, फूड टेक्नोलॉजी, वुड टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग आदि डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ये है सीटों की संख्या
-जम्मू के 10 सरकारी कॉलेजों में 1750
-कश्मीर के 10 सरकारी कॉलेजों में 1785
-जम्मू-कश्मीर के 4 प्राइवेट कॉलेजों में 1100
-लद्दाख के 2 सरकारी कॉलेजों में 180