फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, national, sceience day

Jammu News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर धनवंतरि लाइब्रेरी में लगी पुस्तक प्रदर्शनी

Sat, 01 Mar 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 01 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
jammu, education, national, sceience day
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की धनवंतरि लाइब्रेरी की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी को आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के बीच वैज्ञानिक ज्ञान, कौशल विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित संसाधनों के बारे में जागरूक किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जम्मू विश्वविद्यालय के एसआईआईएईडीसी निदेशक प्रो. अल्का शर्मा ने किया। आयोजन के दौरान इंटरैक्टिव सत्र भी रखा गया ।जिसमें डॉ. जितेंद्र मनहास (सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस और आईटी) और डॉ. संदीप आर्य (सहायक प्रोफेसर, भौतिकी विभाग) ने भाग लिया। इस सत्र के दौरान छात्रों और स्टाफ ने विज्ञान के नवीनतम विकास और उनके वास्तविक दुनिया में प्रयोगों पर विचार-विमर्श किया। प्रदर्शनी में प्रो. राजीव रतन शर्मा, प्रो. सुचेता पठानिया, प्रो. मोनिका चड्ढा, प्रो. राहुल गुप्ता, प्रो. सत्य पाल, प्रो. परमिल कुमार, डॉ. पल्लवी सचदेवा, डॉ. चिन्मयी महाराणा, डॉ. मनीष कुमार सहित छात्र, शोधार्थि, शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed