फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, IIMC

Jammu News: नारको आतंकवाद देश व युवाओं के लिए खतरा

विज्ञापन
jammu, education, IIMC
आईआईएमसी जम्मू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों के बताए दुष्परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) ने मंगलवार को नारको आतंकवाद की बढ़ती समस्या पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नारको आतंकवाद के खतरे के प्रति सतर्क करना और उन्हें इससे बचाव के उपायों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता रंजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि युवाओं को इस खतरे का मुख्य निशाना बनाया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा के यदि किसी सभ्यता को नष्ट करना है तो उसके युवाओं को नशे और अपराध की ओर धकेल दो। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन नशीली दवाओं के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं जो न केवल व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद करता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।
विज्ञापन

आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि नारको आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने छात्रों से जागरूकता फैलाने और समाज को इस खतरे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. विनीता उत्कर्ष, डॉ. राविया गुप्ता, श्री विश्व, डॉ. रविंदर सिंह, राजीव कुमार, गुलशन, मधुसूदन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed