{"_id":"67c61b95813052e22b041a30","slug":"jammu-education-foundation-day-jammu-news-c-336-1-ja11002-100273-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में सोमवार को सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) का 49वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जम्मू विवि के कुलपति प्रो.उमेश राय मुख्य अतिथि थे। इस दौरान प्रतिभागियों ने सूफी गीत, कव्वाली सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क ने पारंपरिक, दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के बीच की सीमाओं को समाप्त कर दिया है। इससे छात्रों को डिजिटल और खुले शिक्षण प्लेटफार्मों के माध्यम से पढ़ाई करने का मौका मिला है। उन्होंने इंटरेक्टिव शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित मूल्यांकन प्रणालियों और एआई-संचालित शिक्षण प्लेटफार्मों, आभासी कक्षाओं और डिजिटल संसाधन भंडारों जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर डाला।
उन्होंने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय सीडीओई के माध्यम से इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सीडीओई सीआईक्यूए के निदेशक प्रो. संदीप टंडन, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. मीना शर्मा, डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा, रजिस्ट्रार जम्मू विश्वविद्यालय डॉ. नीरज शर्मा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंथल, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. यशपाल मौजूद रहे।