फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, display your talent

Jammu News: वाद-विवाद में प्रियंका और क्ले मॉडलिंग में छाई महक

Mon, 20 Jan 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 20 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
jammu, education, display your talent
प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाती छात्रा। संवाद
डिस्प्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता : तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

फोटोग्राफी में जीडीसी थन्नामंडी के कामरान को पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिस्प्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को तीसरे दिन वाद-विवाद, रंगोली, फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें पांच जोन के कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रियंका (भारतीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन) ने पहला, अदिती महाजन (मायर कॉलेज) ने दूसरा व मुस्कान ठाकुर (जीसीडब्ल्यू कठुआ ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज में जीडीसी अखनूर प्रथम, जीडीसी कठुआ दूसरे और सीडीओई को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

क्ले मॉडलिंग में जीडीसी अखनूर की महक पहले, शिवम गुप्ता (इम्फा) दूसरे और दीपक शर्मा (जीडीसी कठुआ) तीसरे स्थान पर रही। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कामरान लतीफ नायक (जीडीसी थन्नामंडी) पहले, असवीना भट्ट (इम्फा) दूसरे व शिवांश भोगल (जीडीसी उधमपुर ) तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को सोमवार को होने वाले समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कोलॉज मेकिंग में निखिल, रंगोली में मंजली ने मारी बाजी
कोलॉज मेकिंग में निखिल सिंह (इम्फा) पहले, भारती वर्मा (इम्फा) दूसरे और कमलजीत कौर (जीडीसी प्लोड़ा) तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में मंजली शर्मा (जीडीसी कठुआ) ने पहला, कशिश (जीडीसी मढ़) ने दूसरा और सहदीप कौर (कठुआ कैंपस) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed