{"_id":"67bce345a6044b624b0ad04c","slug":"jammu-education-camp-central-sanskrit-university-jammu-news-c-10-lko1027-553023-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संभाषण शिविर में विद्यार्थियों ने किया संस्कृत भाषा का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संभाषण शिविर में विद्यार्थियों ने किया संस्कृत भाषा का अभ्यास
Tue, 25 Feb 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
संभाषण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र फोटो विवि
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत भारती के आवासीय 10 दिवसीय शिविर का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कोट भलवाल में संस्कृत भारती की ओर से आयोजित आवासीय 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों को संस्कृत संभाषण का अभ्यास कराया गया। शिविर में जम्मू सहित विभिन्न प्रांतों के संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 10 बजे तक संस्कृत संभाषण का अभ्यास किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संस्कृत में संवाद कौशल विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणबीर परिसर के निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्र ने की।
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी मुख्य अतिथि व संस्कृत भारती के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा मुख्य वक्ता थे। शिक्षाशास्त्री विभाग के आचार्य डॉ. मदन कुमार झा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि प्रो. बीएन त्रिपाठी ने संस्कृत को विश्व की सबसे समुन्नत भाषा बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। समापन समारोह के उपरांत विद्यार्थियों ने परिसर प्रांगण में नुक्कड़ नाटक, क्षेत्रीय गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।