फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, domana, dumping sight

Jammu News: काॅलेज या फिर डंपिंग यार्ड को किया जाए स्थानांतरित

Wed, 23 Apr 2025 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 23 Apr 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
jammu, domana, dumping sight
भलवाल के असरावा गांव में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में छात्रों ने करवाया समस्या से अवगत
विज्ञापन

एकीकृत ठोस अपशिस्ट प्रबंधन संयंत्र के विरोध में दिखे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। गवर्नमेंट कॉलेज पलौड़ा या फिर डंपिंग यार्ड को यहां से स्थानांतरित किया जाए। बदबू की वजह से पढ़ाई करना मुश्किल हो रही है। डंपिंग यार्ड से कॉलेज का पानी भी दूषित हो चुका है। छात्र मास्क पहनकर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं। यह मांग कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन की ओर से एकीकृत ठोस अपशिस्ट प्रबंधन संयंत्र के संबंध में भलवाल के असरावा गांव में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उठाई है।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी विरोध जताया। पूर्व सरपंच राजदेव सिंह, राजन सिंह, रोहित वर्मा, राकेश सिंह ने कहा कि जीएमसी की गाड़िया जब कूड़ा लेकर आती है तो उनके ऊपर तिरपाल नहीं होता है, जिस कारण कूड़ा सड़कों पर बिखर जाता है। जीएमसी शहरों के कुत्तों को उठाकर गांव की ओर ला रही है। शहर की गंदगी गांव में फेंकी जा रही है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मी प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (जेकेपीसीसी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों की आपत्तियां दर्ज की गईं। आयुक्त जेएमसी देवांश यादव ने बताया कि जन सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के बारे में आसपास के क्षेत्रों के लोगों की राय लेना था। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, विधायक जम्मू उत्तर शाम लाल शर्मा और क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने पैनल के समक्ष विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण ने कहा कि घो मन्हासा और सोहांजना के बीच तवी नदी के किनारे हजारों कनाल सरकारी जमीन है। वहां पर डंपिंग यार्ड को शिफ्ट किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी, नेता और जनता ने बदबू के कारण मास्क पहने हुए थे।

इस मौके पर विधायक शाम लाल शर्मा और राकेश कुमार, मंडल अधिकारी पीसीसी सांबा उत्तर (सदस्य) अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
-------
पर्यावरण मंत्रालय के पास भेजी जाएगी रिपोर्ट
जेकेपीसीसी की एफआई डिंपल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट पर्यावरण और वन मंत्रालय को भेजी जाएगी, जहां गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा इसका मूल्यांकन किया जाएगा और सभी हितधारकों और प्रतिभागियों की जानकारी के लिए जेकेपीसीसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed