{"_id":"67ce05b55dd795048007ac88","slug":"jammu-domana-dangal-dharm-khu-jammu-news-c-385-1-ja21004-105590-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: होशियारपुर के बिल्लु पहलवान ने जीता धर्म खू दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: होशियारपुर के बिल्लु पहलवान ने जीता धर्म खू दंगल
Mon, 10 Mar 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा पीर मोला अली शेर-ए-खुदा दंगल कमेटी की ओर से हुआ आयोजन
बड़ी माली के मुकाबले में रियासी के सुरजीत पहलवान को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। डेरा पीर मोला अली शेर-ए खुदा दंगल कमेटी धर्म खु की ओर से रविवार को अध्यक्ष मोनू बाबा और राम सिंह के नेतृत्व में विशाल दंगल हुआ। पंजाब के होशियारपुर निवासी बिल्लू ने रियासी के सुरजीत पहलवान को हराकर बड़ी माली सहित दंगल अपने नाम किया।
दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दूसरी माली का मुकाबला कोट भलवाल के कुलवीर सिंह पहलवान और आरएस पुरा के अमित के बीच हुआ। इसे कुलवीर पहलवान ने अपने नाम किया। बड़ी माली 51 हजार और दूसरी माली 31 हजार रुपये की थी।
दंगल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा चंचल सिंह मुख्यातिथि व एसएचओ घरोटा सुनील शर्मा और युवा राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संदोख सिंह चिब, सुरजीत सिंह, अर्जुन सिंह, दौलत सिंह, काशा चिब, सेठी मन्हास, रशपाल सिंह, रेफरी टाइगर पहलवान आदि मौजूद रहे।