{"_id":"680e9c06b7b5cd5c8801667c","slug":"jammu-domana-crime-wood-recover-jammu-news-c-385-1-ja21004-106095-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार से खैर की लकड़ी बरामद, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार से खैर की लकड़ी बरामद, चालक फरार
Mon, 28 Apr 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
घरोटा पुलिस ने सूचना पर शोवा गांव में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घरोटा पुलिस थाना के अंतर्गत शोवा गांव से पुलिस ने एक कार (जेके02बीजी1498) को खैर की लकड़ी के साथ बरामद किया है। वहीं, चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा है।
शनिवार देर रात घरोटा पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना के बाद शोबा गांव के पास कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर चालक कार को सड़क किनारे खड़ाकर अंधेरे की आड़ में भाग गया।
जांच करने पर कार से खैर की लकड़ी के 18 टुकड़े और टहनियां बरामद हुईं। इस संबंध में पुलिस थाना घरोटा में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कानूनी औपचारिकताओं के बाद खैर की लकड़ी व वाहन को वन विभाग को सौंप दिया गया।